5 दिवसीय विशेष निःशुल्क योग शिविर का आयोजन
देहरादून। 22 वे उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड को वेलनेस का एक बड़ा हब बनाने, राज्य के गावों का योग और आयुर्वेद ग्राम के रूप में विकास के शुभ संकल्प के साथ दून योग पीठ देहरादून द्वारा आयोजित 5 दिवसीय विशेष निःशुल्क योग शिविर के क्रम में आज उत्तराखंड राज्य स्थापना की पूर्व प्रातः में घंटाघर में दून योग पीठ के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी जी के पावन सानिध्य में योग कर लोगो को जागरूक किया और देव भूमि उत्तराखंड को योग भूमि उत्तराखंड बनाने का शुभ संकल्प लिया इस अवसर पर योगाचार्य रेखा रतूड़ी, योगाचार्य अरविंद मुंडेपी, नन्ही योग साधिका अनुष्का जोशी, योग साधिका नेहा अग्रवाल, शोभित सागर, विनोद जोशी, वैभव जोशी, कुणाल उप्रेती आदि उपस्थित रहे.
