जम्मू कश्मीर से बेहतर लगी प्रतिनिधियों को उत्तराखंड की पंचायतें

देहरादून। जम्मू कश्मीर के पंचायत प्रतिनिधि शैक्षणिक भ्रमण के लिए देहरादून जिले की रानीपोखरी ग्राम पंचायत में पहुंचे हैं, जहां पर ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने उनको उत्तराखंड की पंचायतों के बारे में जानकारी दी, ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने उनको बताया की उत्तराखंड में पंचायत के प्रतिनिधि कैसे कार्य करते है, उनको विभिन्न योजना के बारे में भी बताया। जम्मू कश्मीर के पंचायत प्रतिनिधि इसरार अहमद ने कहा की हमारे यह पंचायतो के पास जमीन नही है जिससे रेनुवाल आ सकते, जैसे उत्तराखंड की पंचायतों में जमीन है और प्रतिनिधि उसमे कई काम करवा सकते है, जिससे उनकी पंचायत के पास पैसा आ सके, जम्मू कश्मीर की प्रतिनिधि बबिता भट्ट ने बताया की हम भी अन्य राज्य की तरह अपनी पंचायतों में काम करना चाहते है मगर सिक्योरिटी रीजन से हम काम नही कर पाते है, ओर जब हम काम करना चाहे तो ऊपरी लेवल के अधिकारी हमको सपोर्ट नहीं करते है, उन्होंने कहा की जिस प्रकार से अन्य राज्य में पंचायत के प्रतिनिधियों को पावर दी गई है इस प्रकार से ही जम्मू कश्मीर के प्रतिनिधियों को भी फ्रीडम दी जानी चाहिए।