गन्ना मंत्री शौरभ बहुगुणा ने किया उद्धघाटन
देहरादून। ब्रस्पतिवार को विधिवत पूजा अर्चना के बाद गन्ना मंत्री सौरव बहुगुणा ने डोईवाला शुगर मिल का गन्ना पेराई सत्र का उद्घाटन किया
गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि गन्ने की अच्छी रिकवरी आए और घाटे में चल रही मिलों को उबारने के लिए वे हर संभव कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए अधिकारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए का निर्देश दिए गए हैं और किसानों की जो भी समस्याएं हैं उनको दूर करने का कार्य भी किया जा रहा है वही गन्ना मंत्री सौरव बहुगुणा ने गन्ने के समर्थन मूल्य की घोषणा पर कहा कि पहले उत्तर प्रदेश सरकार गन्ने का समर्थन मूल्य कर दे उसके बाद उत्तराखंड सरकार अपना समर्थन मूल्य घोषित कर देगी
बता दें कि किसान अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे है उद्घाटन से पहले भी किसान अपनी मांगों को मनवाने के लिए शुगर मिल गेट पर धरना देकर बैठ गए गन्ना मंत्री के आने से पहले भारी पुलिस बल के बीच किसानों को गेट से हटाया गया जिसका किसानों ने विरोध किया किसानों का कहना है कि शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया है सरकार ने अभी तक गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया है और किसानों को गन्ना पर्ची में भी किसानों का सामना करना पड़ रहा है और किसान पहले की भांति गन्ने की पर्ची किसानों तक पहुंचाने की बात कर रहे हैं वही शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे किसानों ने जबरदस्ती पुलिस बल के साथ गेट से उठाने के लिए कड़ी निंदा की
वही शुगर मिल के निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि गन्ने की पिछले साल की अपेक्षा इस साल अच्छी रिकवरी आए उसके लिए कार्य किया जा रहा है और किसानों को भी अच्छा साफ सुथरा गन्ना लाने के लिए कहा गया है ।
