नव वर्ष पर चंडाक क्षेत्र में चलाया गया नशामुक्ति अभियान
पिथौरागढ़। ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय समिति ने नव वर्ष के पहले दिन चंडाक क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया गया।समिति के निदेशक डॉ. पीतांबर अवस्थी ने रविवार को चंडाक क्षेत्र के लोगों को बताया कि नशे के कारण युवा मार्ग से भटक रहे हैं। नशाखोरी रोकने के लिए उन्होंने महिलाओं से इस कार्य के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कई बुराइयों को जिस तरह से समाप्त किया गया है उसी तरह से नशे के खिलाफ भी लोगों को एकजुट होना होगा। उन्होंने संकल्प पत्र बांटकर लोगों से अपने स्तर से समाज को नशामुक्त करने का आह्वान किया।ग्रामीण महिलाओं ने इस कार्य की सराहना कर अपने स्तर से अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। मंजुला अवस्थी ने संचालन किया। कार्यक्रम में पुष्कर सिंह बिष्ट, सुमन बिष्ट, संजय सिंह, अभिषेक, भावना, साहिल, श्याम सिंह, कलावती देवी, गंगा देवी, धाना देवी, कुसुम आदि रहे।चंपावत में शिलिंगटाक स्थित चाय बागान के साथ हिंगला देवी मंदिर, डिप्टेश्वर, गुरु गोरखनाथ मंदिर, सप्तेश्वर आदि क्षेत्रों में पर्यटक नववर्ष मनाने के लिए पहुंचे। सबसे अधिक चहल पहल शिलिंगटाक चाय बागान में रही।
