प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : निशंक
देहरादून 8 मई। आज वन विभाग मंथन सभागार देहरादून में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा सांसद हरिद्वार/पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा की गई। इस दौरान विभागवार कार्यों की समीक्षा की गई एवं उपस्थित सभी अधिकारियों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण धरातलीय क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच सके। बैठक में विभिन्न लंबित योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
