रोवर्स / रेंजर्स प्रशिक्षण एवम प्रवेश परीक्षा का आयोजन
थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी मे रोवर्स /रेंजर्स प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई वही कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया इस मौके पर प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र-चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में रोवर्स / रेंजर्स इकाई की प्रवेश परीक्षा ली गई । कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्वज- लीडर द्वारा ध्वजारोहण के साथ प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात् प्रार्थना व बी पी सिक्स व्यायाय का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन रोवर्स रेंजर्स प्रभारी सुनील कुमार व डॉ. पुष्पारानी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ योगेन्द्र चन्द्र सिंह, अनुज कुमार एवं डॉ० नीतू पाण्डे उपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में प्रशिक्षणार्थियों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें रोवर्स रेंजर्स, दयाकृष्ण, आदर्श, सिया, रश्मि, ज्योति, दीपा, उर्मिला कस्तूरा, नेहा, चांदनी, ईशल, हिमानी आदि उपस्थित रहे। माननीय प्राचार्य द्वारा प्रमाणपत्र वितरण करने के उपरान्त कार्यक्रम का समापन किया गया ।
