भाजपा नेता यशपाल बेनाम दे दिखाया हौसला
देहरादून। भाजपा नेता पूर्व विधायक एवं वर्तमान पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम की पुत्री मोनिका की धर्म निरपेक्ष शादी का कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ है। धर्म को किनारे कर यशपाल बेनाम की पुत्री मोनिका का विवाह ग्राम पुरेबाज जिला अमेठी उत्तर प्रदेश निवासी श्रीमती तहरीना बेगम एवं मोहम्मद रईस के पुत्र मोनिस के साथ होने जा रहा है। बताया जाता है कि मोनिका व मोनिस एवं इंजीनियरिंग कालेज में अध्ययनरत है। वहीं दोनो की मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात प्यार में बदल गयी दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को अपनी मोहर लगा दी। यशपाल बेनाम ने धर्म से ज्यादा बच्चों की खुशी को प्राथमिकता दी और इस विवाह को अपनी सहमति दे दीं। यशपाल बेनाम एक कट्टर हिंदूवादी संगठन भाजपा के नेता है और भाजपा के टिकट से ही विधायक बने थे। सर्वविदित है कि भाजपा वो पार्टी है जो हमेशा ही हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा करती आयी है और भाजपा की रीति नीति पर संघ की भी मोहर लगती है। आरएसएस, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन सदैव भाजपा के द्वारा लिये जा रहे निर्णयों को अपनी सहमति देता आया है लेकिन आज की स्थिति तो यहीं बया कर रही है कि यशपाल बेनाम के द्वारा जो निर्णय लिया गया है शायद उससे बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वंय सेवक सघ शायद अपनी सहमति देने का हौसला न दिखा पायें क्योंकि अभी हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया था जब एक युवती को कलियर शरीफ में अपने मुस्लिम दोस्त के साथ नमाज अता करने के लिये हाईकोर्ट से इजाजत लेनी पड़ी थी। पुलिस के बड़े पहरे में युवती ने युवक के साथ कलियर शरीफ में नमाज अता की थी। जब एक युवती को अपने मुस्लिम मित्र के साथ नमाज अता करने के लिये कोर्ट की शरण लेनी पड़ी और कड़े पहरे में नमाज अता करनी पड़ी तो निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि यशपाल बेनाम ने अपनी पुत्री का विवाह धर्म निरपेक्ष कर एक हौसला दिखाया है आने वाले समय में उनका यह हौसला कितने और हिंदू माता पिता की हौसला अफजाही करेगें। यशपाल बेनाम के द्वारा जो सराहनीय कार्य किया गया है उसकी हर जगह प्रशंसा तो हो रह है साथ ही कुछ लोग इस पर चिंता भी व्यक्त कर रहे है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगाें का कहना है कि यशपाल बेनाम को अपनी पुत्री के लिये उत्तराखंड और हिंदू धर्म में योग्य वर न मिलना निश्चित रूप से चिंता का विषय है।
