गुमशुदा महिला को पोखरी पुलिस ने किया सकुशल बरामद
चमोली। विगत 4 नवम्बर 2022 को श्रीमती सुनीता देवी पत्नी शिवराज सिंह निवासी ग्राम डूंगर तहसील पोखरी चमोली द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र रडुवा तहसील पोखरी में तहरीर देते हुये बताया कि उनकी पुत्री उम्र 21 वर्ष ससुराल जाने को कह कर ग्राम डूंगर से कही चले गयी है। जिससे कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। उक्त प्रार्थना पत्र पर राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र रडुवा तहसील पोखरी में मुकदमा अपराध संख्या 01/2022 धारा 365 भादवि में पंजीकृत की गई।महिला संबंधी प्रकरण होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा विवेचना नियमित पुलिस क्षेत्र से कराये जाने के लिये पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली को रिपोर्ट प्रेषित की गयी। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल /पुलिस क्षेत्राधिकारी पोखरी द्वारा महिला संबंधी प्रकरण होने पर तत्काल एक टीम गठित की गयी व उक्त अभियोग से संबंधित विवेचना थाने पर नियुक्त उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह के विवेचना सुपुर्द की गई। गठित टीम द्वारा विगत समय में गुमशुदा महिला की खोजबीन के भरसक प्रयास किए गए, परंतु कोई उल्लेखनीय जानकारी प्रकाश में नहीं आ पाई। जिस क्रम में कुशल सुराग रस्सी पतरासी करते हुए मुखबिर तथा सर्विलांस की टेक्निकल टीम व सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आज गुमशुदा महिला उम्र 21 वर्ष को लुधियाना पंजाब से बरामद किया गया है। पोखरी पुलिस का कहना हैं की बरामद महिला के बालिग होने की दशा में नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। महिला को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम मे अ. उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल नीतीश व कांस्टेबल राजेंद्र एसओजी गोपेश्वर शामिल थे।
