थाना बसन्त विहार क्षेत्र में चलाया गया सघन चैकिंग अभियान
देहरादून, 28 जून। आगामी ईद उल जुहा त्योहार परिपेक्ष्य में थाना बसन्त विहार क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग, सत्यापन, फ्लैग मार्च अभियान चलाया गया।
आगामी त्योहार ईदउलजुहा के मद्देनजर त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिये आज थाना बसन्त विहार क्षेत्रान्तर्गत मिश्रित आबादी क्षेत्रों सत्तोवाली घाटी व चोरखाला में थाना बसन्त विहार पुलिस बल व पीएसी की संयुक्त टीमों द्वारा सघन चैकिंग अभियान/सत्यापन अभियान चलाया गया। उक्त सत्यापन अभियान के तहत जिन मकान स्वामियों द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया गया था उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये सत्यापन अभियान में 20 व्यक्तियों का दो लाख रुपयों का चालान किया गया। साथ ही उक्त त्योहार को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च निकाला गया।
