राजभवन में मनाया गया 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस
राजभवन में मनाया गया 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 01 नवम्बर। राजभवन में 13 विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान इन राज्यों के उत्तराखण्ड में निवास कर रहे लोगों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। आज जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया उनमें आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु़, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, पुड्डुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप शामिल हैं।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दूसरे र…
