वर्षा के बीच पुलिस रही मुस्तैद, यातायात कराया सुचारू

टिहरी। थाना छाम क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण मार्ग पर मलबा एवं पत्थर आने से यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना छाम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मार्ग को खुलवाने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू करने की कार्यवाही की। पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर मौजूद रहकर यातायात का प्रभावी संचालन किया गया तथा यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। टिहरी पुलिस हर परिस्थिति में आपकी सुरक्षा एवं सुविधा के लिए तत्पर है। बरसात के मौसम में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें, मौसम एवं मार्ग की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही यात्रा करें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply