प्रस्तावित मास्टर प्लान-2041 पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों की जनसुनवाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकसित एवं सुनियोजित उत्तराखंड के विजन के अनुरूप एमडीडीए द्वारा प्रस्तावित मास्टर प्लान-2041 पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों की जनसुनवाई प्रारंभ हो गई। पहले दिन माता मंदिर रोड स्थित शकुन स्पोर्ट्स एकेडमी में सेक्टर-1 से संबंधित आपत्तियों पर सुनवाई की गई, जिसमें 18 आपत्तियों एवं सुझावों पर विस्तार से विचार किया गया। नागरिकों ने भूमि उपयोग, विकास योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी जी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए एक व्यवहारिक, संतुलित और जनहितैषी मास्टर प्लान तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी सुझावों का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा तथा जो सुझाव व्यवहारिक एवं जनहित में होंगे, उन्हें आवश्यकतानुसार मास्टर प्लान-2041 में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।
