भाजपा पार्षद के घर चोरी मामले में नेपाली गैंग का सदस्य गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी
देहरादून। भाजपा पार्षद के घर चोरी के मामले मंे पुलिस ने नेपाली गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार महिपाल सिंह निवासी राज मार्केट बल्लीवाला चौक थाना बसंत विहार देहरादून द्वारा थाना बसन्त विहार पर लिखित तहरीर दी कि उनके घर पर काम करने वाले नौकर भरत थापा, जिसे उनके द्वारा दिल्ली की एक कम्पनी के माध्यम से घर में काम करने के लिये देहरादून बुलाया गया था, के द्वारा उनके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने अन्य साथियों के साथ घर में ज्वैलरी व नगदी चोरी कर ली है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के खुलासे तथा उसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी हेतु अलगकृअलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल व उसके आसकृपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच करते हुये घटना में शामिल अन्य लोगों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तो घटना में भरत थापा के साथ 04 अन्य के शामिल होने तथा घटना में एचआर नम्बर की गाड़ी का इस्तेमाल किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीमों द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुये साथ ही अलगकृ अलग टीमों को गैर प्रान्त रवाना कर अभियुक्तों के सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिशे दी गयी। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान रात्रि में पुलिस टीम द्वारा मिली सूचना पर घटना में शामिल दिनेश सुनार को घटना में प्रयुक्त वाहन आर्टिका के साथ गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ बसन्त विहार क्षेत्र में एक घर में रहने वाले लोगो को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया गया, उसकी तलाशी में उसके कब्जे से घटना में चोरी की गयी नगदी बरामद हुयी। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है तथा दिल्ली में टेक्सी चलाने का कार्य करता है। टेक्सी के काम की आड़ में वह नेपाली मूल के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। उसके साथियों द्वारा लोगों के घरों में काम करने के बहाने घर की अच्छे से रैकी की जाती है तथा उसके पश्चात मौका देखकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। गिरफ्तार व्यक्ति अपनी टैक्सी के माध्यम से अपने साथियों को घटना स्थल तक लाने व घटना के बाद वापस ले जाने का काम करता था, जिसके एवज में उसे चोरी किये गये माल में से उसका हिस्सा मिलता था। बसन्त विहार में हुयी घटना में भी उसके साथियों द्वारा घटना के बाद उसे 50 हजार रूपये नगद दिये थे तथा चोरी का माल बिक जाने के बाद बाकी का हिस्सा दिये जाने की बात कही थी। अभियुक्त से पूछताछ में उसके व भरत थापा के साथ घटना में शामिल 03 अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आये है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों व सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशे दी जा रही है। जिनके नाम भरत थापा पुत्र चन्द्र बहादुर थापा निवासी जनकपुरी, नई दिल्ली, मूल निवासी नेपाल आदित्य, अभिषेक, एलेक्स,समस्त निवासी नेपाली हैं।
