अनियंत्रित होकर खाई में गिरी वैगनआर,दो की मौत,तीन घायल

श्रीनगर। गुरूवार सुबह देवप्रयाग के पास  एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस  हादसे में कार चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तत्काल घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहीं दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक वैगनआर कार  चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग के लिए चली थी। जोकि देवप्रयाग से लगभग 4 किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर देवप्रयाग पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, टीम ने राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया। पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद उपचार के लिए घायलों को सीएचसी बागी देवप्रयाग पहुंचाया गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। कीर्तिनगर के एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि कार में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग से पुलिस प प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिन्होंने मौके पर देखा कि कार में पांच लोग थे, जिनमें से दो की मौत हो गई है। टीम ने रेस्क्यू कर तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया और वे खतरे से बाहर हैं। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इस हादस में मृत लोगों के नाम सत्येश्वरी देवी (उम्र 72 वर्ष) पत्नी हुकम सिंह चैहान निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली व अनिल पुत्र सुदर्शन निवासी किमोली, चमोली (चालक) बताए जा रहे हैं। साथ ही उत्तम सिंह (उम्र- 33 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम लाडोली, रुद्रप्रयाग,टीशा रावत (उम्र -18 वर्ष) पुत्री लक्ष्मण सिंह रावत निवासी ग्राम बीना, थाना रुद्रप्रयाग, जिला रुद्रप्रयाग,सुनीता देवी (उम्र-45 वर्ष) पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत निवासी ग्राम बीना, थाना रुद्रप्रयाग, जिला रुद्रप्रयाग घायल हुए है जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply