द पॉली किड्स बंजारावाला का आठवाँ वार्षिकोत्सव ‘थिरक’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न
द पॉली किड्स बंजारावाला का आठवाँ वार्षिकोत्सव ‘थिरक’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न
देहरादून। द पॉली किड्स, बंजारावाला का आठवाँ वार्षिकोत्सव ‘थिरक’ उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नृत्य एवं संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विभिन्न राज्यों की लोककलाओं को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। विभिन्न राज्यों के पारंपरिक लोकनृत्यों के साथ ‘योगधारा’ और ‘ये न कहो खुदा से’ जैसी विशेष प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को भावपूर्ण एवं आकर्षक बना दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का सुंदर संदेश दिया।
कार्यक्रम में पॉली किड्स के चेयरमैन श्री मुकुल महेंद्रू, फाउंडर डायरेक्टर श्रीमती रंजना महेंद्रू, बंजारावाला के डायरेक्टर श्री आशीष कुमार, श्री सिद्धार्थ चंदोला, श्रीमती रेनू ठाकुर, इवेंट एवं एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर श्रीमती दीप्ति सेठी, सिस्टम एवं अकादमिक कोऑर्डिनेटर श्रीमती दिव्या जैन तथा पॉली किड्स जोगीवाला की प्रधानाचार्या श्रीमती हरजीत सकलानी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर पॉली किड्स बंजारावाला की प्रधानाचार्या श्रीमती गीतांजलि आहूजा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उपलब्धियों तथा विद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डाला।
चेयरमैन श्री मुकुल महेंद्रू एवं डायरेक्टर श्री सिद्धार्थ चंदोला ने अपने आशीर्वचन देते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने अभिभावकों के सहयोग एवं विश्वास के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।
