केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई है। हेलीकॉप्टर में बैठे यात्री दक्षिण भारत के बताए जा रहे हैं।वहीं अगले आदेश तक केदारनाथ में हेली सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। केदारनाथ में अभी भी मौसम खराब है। यहां बर्फबारी हो रही है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। हेलीकॉप्टर दुर्घटना केदारनाथ से लगभग 3 किलोमीटर दूरी पर नंदी के पास हुई है। हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ बेस कैंप से नारायण कोटी-गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी।हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। रेस्क्यू में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है।डीआइजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल बताया कि केदारनाथ से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। लिंचोली से टीम पहुंच रही है।