महिला पर्यटक ने शराब पीकर किया हंगामा
नैनीताल : महिला पर्यटक ने शराब पीकर हंगामा खड़ा कर दिया। एक युवक के कपड़े भी फाड़ दिए। राहगीरों को गालियां दीं। बाद में पुलिस ने उसे बस में बैठाकर सख्त चेतावनी देते हुए गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। तल्लीताल रिक्शा स्टैंड पर मुंबई से अपने पति के साथ आई महिला शराब के नशे में गालीगलौज कर रही थी। हो-हल्ला करने के साथ ही राहगीरों को पकड़कर हंगामा करने लगी। मौके पर भीड़ जुट गई। उसने एक युवक के कपड़े भी फाड़ दिए। वह किसी तरह भाग निकला।महिला का पति भी नशे में था। बताया गया कि इस दौरान किसी ने उसके हाथ से शराब का पव्वा छीन लिया तो वह भी भड़क उठा। सूचना पर तल्लीताल के एसओ रोहिताश सिंह सागर टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने महिला के पति को सख्त हिदायत दी कि वह उसे ले जाए। महिला अपने पति के साथ बस स्टेशन की ओर चली गई।
