बसंत पंचमी: 26 जनवरी को होगी माँ सरस्वती की पूजा
देहरादून। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी को मनाया जायेगा। माँ सरस्वती पूजा के दिन सर्वार्थ सिद्धि समेत चार शुभ योग बन रहे हैं। स्कूलों व कॉलेजों में शिक्षक और छात्र मां सरस्वती की पूजा करते हैं। बच्चों के मानसिक विकास एवं बौद्धिक क्षमता विकसित करने के लिए सरस्वती पूजा अत्यंत फलदायी है। पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को सरस्वती पूजा मनाते हैं। इस साल सरस्वती पूजा वाले दिन 26 जनवरी को चार शुभ योग शिव योग, सिद्ध योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बने रहे हैं। इस दिन रवि योग का समय शाम सुबह 6 बजकर 57 मिनट से शुरू हो रहा है और यह 27 जनवरी को सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि इस दिन किसी भी नए कार्य का शुभारंभ किया जा सकता है। कहा जाता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से सुख, समृद्धि और कल्याण की प्राप्ति होती है। स्कूलों व कॉलेजों में शिक्षक और छात्र मां सरस्वती की पूजा करते हैं। इस दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। सुबह स्नान कर पवित्र आचरण, वाणी के संकल्प के साथ माता सरस्वती की पूजा करें। माता सरस्वती को पीले फूल, गुलाल, रोली, अक्षत, धूप, दीप आदि चढ़ाएं।
