लक्सर पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई,एक ट्रैक्टर ट्राली को अवैध खनन में किया सीज

लक्सर। लक्सर क्षेत्र के बाणगंगा नदी में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन माफिया रात के अंधेरे में व घने कोहरे का फायदा उठाकर बाणगंगा का सीना चीर रहे हैं खनन माफियाओं में कानून का डर बिल्कुल खत्म हो गया है खनन माफिया कानून को ताक में रखकर खनन कर रहे हैं पुलिस प्रशासन को आए दिन क्षेत्र में खनिज होने की सूचनाएं मिलती रहती है रात भी मुखबिर द्वारा महतोली टांडा क्षेत्र में खनन होने की सुल्तानपुर चौकी को सूचना प्राप्त हुई मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनन में सीज किया है
वहीं चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल ने बताया कि रात क्षेत्र में खनन होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन में लिप्त पाया गया जिसके खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया है