आईआईटी ने वस्त्र उद्योग के अपशिष्ट जल उपचार और पुनः उपयोग के लिए दो चरणों वाली प्रक्रिया विकसित की

देहरादून। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के शोधकर्ताओं ने वस्त्र उद्योग के अपशिष्ट जल उपचार और पुनः उपयोग के लिए दो चरण की प्रक्रिया विकसित की है। इस उपचार के तहत पहले चरण में सैम्पल को इलेक्ट्रोकेमिकल प्रॉसेस करना शामिल है जिसके बाद दूसरे चरण में कार्बन नैनोफाइबर पर विकसित जैडएनओ कैटरपिलर का उपयोग कर रियल टाइम में फोटोकँटलिटिक डिग्रेटेशन किया जाता है। इस तकनीक के कई फायदे हैं जैसे अलग-अलग करने पर प्रत्येक प्रक्रिया की बाधाएं कम होने के साथ प्रदूषकों का पूरा डिग्रेडेशन होना और कोई सेकेंडरी प्रदूषण नहीं होना। इस अभूतपूर्व तकनीक से वस्त्र उद्योगों से निकलने वाले रंगीन अपशिष्ट जल को प्रॉसेस किया जा सकता है और उपचार के बाद यह पानी विभिन्न कार्यों में दोबारा उपयोग भी किया जा सकता है।
वस्त्र उद्योग के अपशिष्ट जल में तरह-तरह के सिंथेटिक रंग पाए जाते हैं जो मनुष्य और पर्यावरण के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होते हैं। इसमें सिंथेटिक टाई की बहुत थोड़ी मात्रा भी आसानी से दिख जाती है और यह मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए जहर का काम करता है इसलिए उपचार की तकनीकों में नवाचार करना समय की मांग है ताकि अपशिष्ट जल में मौजूद डाई के अणुओं का विनाश किया जा सके।आईआईटी जोधपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अंकुर गुप्ता शोध विद्वान श्री गुलशन वर्मा और श्री प्रिंस कुमार राय और इसमें कार्त्सरूहे प्रौद्योगिकी संस्थान, जर्मनी साथ उनके के प्रो. जान गेरिट कोरविंक और डॉ. मोसुर इस्लाम ने वस्त्र उद्योग के अपशिष्ट जल की प्राकृतिक जलाशयों में निकासी से पहले दो चरण में उपचार करने की इस प्रक्रिया का पता लगाया है। इस शोध की अहमियत बताते हुए आईआईटी जोधपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अंकुर गुप्ता ने कहा, “जहां भी संभव हो, अपशिष्ट जल के पुनर्चक्रण और दुबारा उपयोग के बारे में सोचना जरूरी है।”
बड़ी संख्या में स्टील और वस्त्र उद्योग भारी मात्रा में दूषित पानी की निकासी करते हैं। इस समस्या का समाधान करना अत्यावश्यक है टेक्ससटाइल एफ्लुएंट्स (टीई) में डिग्रेडेबल ऑर्गेनिक्स, हेवी मेटल्स, डाई, सर्फेक्टेंट और पीएच नियंत्रित रसायन आदि प्रदूषक पाए जाते हैं भारी मात्रा में पानी उपयोग करने वाले उद्योगों में एक वस्त्र उद्योग है और इसके अपशिष्ट जल में जहरीले कम्पाउंड, मैलापन, हाई कलर,इनऑर्गेनिक और ऑर्गेनिक कम्पाउंड सहित जटिल कम्पोजिशन पाए जाते हैं सामान्य तौर पर जिस टाइप और क्वालिटी का टीई ( रिएक्टिव डाई) उपयोग किया जाता है उसके परिणामस्वरूप अपशिष्ट जल में प्रदूषण और रंग पाए जाने का ज्यादा जोखिम है। चूंकि वस्त्र उद्योग के अपशिष्ट जल की संरचना में बहुत भिन्नताएं होती हैं इसलिए उपचार की अधिकतर प्रचलित प्रक्रियाएं (वर्षा, आयन एक्सचेंज, मेंब्रेन फिल्टरिंग आदि) कामयाब होती नहीं दिख रही हैं। इसलिए इस समस्या के निदान के लिए वैकल्पिक समाधान समय की मांग है।