वर्क के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदो को वितरित किया भोजन

देहरादून। वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन रिलिजन एंड नॉलेज (वर्क) के कार्यकर्ताओं ने भारत गणतंत्र का 74 वां वर्ष मनाये जाने की खुशी में माजरा आई एस बी टी बस अड्डे फ्लाईओवर के निकट पूरी गरीब बस्ती की झुग्गी झोपड़ियों में बसे लोगों को जाकर उनको खाना वितरित किया
इस अवसर पर वर्क के दानिश अफ़ज़ल और आरिफ़ वारसी ने कहा की धार्मिक त्योहारों या राष्ट्रीय पर्वों पर जहां हम एक दूसरे के साथ मिलकर बधाई देते हैं और खुशी बांटते हैं इसी प्रकार हमें गरीब असहाय लोगों के बीच जहां खाने की भी परेशानी है उन लोगों के साथ जाकर खुशियों को बांटना चाहिए उनके दुख दर्द को देखना चाहिए और जहां तक हो उनकी मदद करनी चाहिए सच्ची मानवता और देश प्रेम यही है.
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सभी देशवासी समय-समय पर निर्धन असहाय, गरीब, परेशान लोगों की खबर लेते रहे उनके बीच जाकर के कुछ समय लगाएं तो एक अच्छा भारत बनेगा और उस भारत में सब मिलजुल कर रह सकेंगे आपसी प्यार मोहब्बत, एकता व भाईचारा बना रहे उन्होंने कहा वर्क हमेशा इसी प्रकार के कार्य करता रहता है कि जिससे भारत के अंदर एकता व प्रेम बना रहे इसी प्रकार के कार्य करते रहना सच्चा धर्म सच्चा काम सच्ची देशभक्ति है इसी से सतयुग आएगा और भारत विश्व गुरु बनके उभरेगा।
इस अवसर पर वर्क के दानिश अफजल,आरिफ़ वारसी,इलियास कुरेशी, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद फरमान, फर्रुख रशीद , डॉ परवेज,सादिक़ अहमद, वाहिद हुसैन, मास्टर उज़ैर वारसी,मास्टर अलहान सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे.