वन अग्नि से सुरक्षा हेतु सामूहिक भागीदारी आवश्यक है

जोशीमठ चमोली। वन अग्नि सुरक्षा से संबंधित नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ व जनदेश संस्था के संयुक्त तत्वधान में सलना गांव में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वनों की सुरक्षा के बारे में चर्चा की गई साथ ही वनों में लगने वाली आग के बारे में भी चर्चा हुई देवचंद्र वन बीट अनुभाग अधिकारी उर्गम ने कहा कि जो लोग जंगलों में आग लगाते हैं वही प्रकृति के संरक्षण के लिए कभी भी कोई काम नहीं करते वनों के संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है प्रधान संघ जोशीमठ के अध्यक्ष अनूप नेगी ने कहा कि ग्रामीणों को वन विभाग मिलकर के सहयोग करें और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप वनों के प्रबंधन के काम में सहयोग बढ़ाएं तो जन सहभागिता बढ़ सकती है इस अवसर पर वनों में आग के कारण लगातार जैव विविधता संकट की ओर बढ़ रही है हिमालय में तापमान बढ़ रहा है ग्लेशियर पीछे खिसक रहे हैं कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा तापमान में वढने के कारण जलवायु परिवर्तन जैसी घटनाएं बढ़ रही है वनों को आग से बचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और अपराधियों को नियंत्रण करने के लिए वर्तमान में तकनीक का उपयोग करना होगा यह बात जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बैठक में रखी पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष पूर्वा देवी ने कहा कि हम लोग अग्नि सुरक्षा के लिए निरंतर काम करते हैं किंतु जंगली जानवरों के द्वारा खेती नुकसान किया जा रहे हैं इसके उपाय ढूंढने जाने चाहिए और वन विभाग को वन पंचायत ग्राम पंचायत के साथ मिलकर योजना बनानी चाहिए जिससे कि खेती की सुरक्षा हो सके इस अवसर पर वन पंचायत सरपंच यशवंत सिंह पंवार ने कहा कि वन पंचायतों के द्वारा लगातार अपने क्षेत्र के प्रस्ताव वन विभाग को दिए जाते रहे किंतु कार्य वाही नहीं होती है उन्होंने कहा कि बने सुरक्षा में वन पंचायत भी अपना सहयोग करता है इसके अलावा इस अवसर पर चंद्र मोहन सिंह वन आरक्षी ने कहा कि जंगल की आग एक बहुत बड़ी समस्या है इसके समाधान के लिए ग्रामीण स्तर पर भी प्रयास किए जाने चाहिए वन विभाग के पास सीमित संसाधन होते हैं और पहुंच भी दूर होते हैं स्थानीय नागरिकों का सहयोग मिले तो बन बच सकते हैं । इस अवसर पर जनदेश सामाजिक संगठन की कलावती शाह ममता सती ने कहा कि जंगलों के संरक्षण के साथ-साथ अपराधियों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है जिससे कि वन में अपराध करने वालों को सजा मिल सकती। इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता देवी ने भी अपने विचार रखे। युवक मंडल महिला मंगल दल के कई लोगों ने बैठक में प्रतिभाग किया। महिला मंगल दल सलना को अग्नि सुरक्षा कार्यों को सफलतापूर्वक करने के लिए जनदेश कल्प क्षेत्र उरगम के द्वारा 1100 ₹ का पुरस्कार दिया गया। बैठक में देवेश्वरी देवी, पार्वती देवी कैलाश , लक्ष्मण सिंह महेंद्र सिंह राहुल सिंह , पूजा, अनीता देवी , बसंती देवी, आशा देवी, प्रीति देवी नारायण देवी शशि देवी, उमा देवी प्रभादेवी, विनीता देवी, उमेश भंडारी वन बीट अधिकारी, अभिषेक बिष्ट, हरीश राणा पुष्कर सिंह रावत बनवीट अधिकारी आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।