जोशीमठ क्षेत्र मेंजंगली जानवरों के कारण खेती बर्बाद हो रही है कृषि भूमि बंजर होने के कगार पर
जोशीमठ चमोली। उरगम घाटी में एक्शन एड एसोसिएशन इंडिया के सहयोग से भरकी गांव में एक ग्राम स्तरीय कैडर बिल्डिंग समुदाय का क्षमता वर्धन नेतृत्व विकास आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सर्वप्रथम अपना परिचय प्रशिक्षण की अपेक्षाएं के संबंध में चर्चा की गई साथ ही गांव के सामाजिक शैक्षणिक विकास से संबंधित मुद्दों पर बातचीत की गई इस बातचीत में सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया गांव में सबसे ज्यादा यदि लोग पीड़ित हैं तो जंगली जानवरों के द्वारा खेती का भारी नुकसान किया जा रहा है जिससे आजीविका पर प्रभाव पड़ रहा है खाद्य सुरक्षा संकट की ओर बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों से खेती नुकसान को बचाने के लिए गांव में खेती के चारों तरफ ऊंची दीवारें लगाई जानी चाहिए इसी तरह आशीष पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की कारण गांव की आधा दर्जन से अधिक पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है इन पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए ठेकेदार के पास स्थानीय नागरिक कह रहे हैं किंतु वह वह सुन नहीं रहे, इस मौके पर वह उपप्रधान भरकी आरती देवी ने कहा कि हमारे गांव में गांव के छोटे-छोटे रास्ते जो गांव को आपस में जोड़ते हैं जंगल जाने वाले रास्ते प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भरकी भेंटा मोटर मार्ग निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे लोगों को कठिनाई आ रही है। इस अवसर पर हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि गांव में वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने की आवश्यकता है जितेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि 2 वर्ष से गांव में विद्युत का ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग के द्वारा उरगम मैं छोड़ रखा है उसे ठीक नहीं कर रहे ग्राम प्रधान मंजू देवी ने कहा कि गांव में बिजली के तार झूल रहे हैं हमने कई बार पत्र विद्युत विभाग को लिखा है कोई सुनने वाला नहीं है, इस अवसर पर आनंदी देवी ने कहा कि हमारे गांव के तरफ भूस्खलन हो रहा है वहां चैकडैम बनाने की आवश्यकता है जिससे गांव को बचाया जा सके इस अवसर पर गांव में सामाजिक भेदभाव के विषयों पर चर्चा की गई तथा मानव अधिकारों के हनन के विषयों पर भी चर्चा पर चर्चा की गई ग्रामीणों ने कहा कि सरकार को गांव में खेती सुधार के कार्य के साथ उद्यानीकरण को बढ़ावा देना चाहिए जिससे लोगों को बहुत समय स्वरोजगार मिल सके ग्राम स्तर पर होमस्टे योजना के लाभ के बारे में भी लोगों ने चर्चा की लोगों ने कहा कि जल जंगल जमीन के विषयों पर गंभीरता से चर्चा करने की आवश्यकता है लोगों ने कहा कि कुछ लोग जंगलों में आग लगा दे रहे हैं जिससे वनीकरण का भी नुकसान हो रहा है, इस अवसर पर कुसमा देवी ने कहा कि ग्राम स्तर पर स्वरोजगार की योजनाएं संचालित की जानी चाहिए जिससे महिलाओं को रोजगार मिल सके गांव के लोगों ने तय किया कि गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वह जिले के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से भी भेंट करेंगे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने लोगों से कहा कि सामाजिक असमान ता को दूर करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा गांव के विकास के सुक्ष्म नियोजन तैयार करना होगा उसी के आधार पर भविष्य में योजना तैयार कर काम करना पड़ेगा
