उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सतर्कता से करें ड्यूटी जवान
पिथौरागढ़। एसएसबी 11वीं वाहिनी के उप महानिरीक्षक डीएन बोम्बे ने चीन सीमा से सटे नाभीढांग, कालापानी, गुंजी, गर्ब्यांग, बूंदी आदि उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चौकियों का स्थलीय किया। उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों का हौसला बढ़ाकर उन्हें सीमा पर सतर्कता से ड्यूटी करने की हिदायत दी। उन्होंने रांगकांग गांव में 27 परिवारों को पानी की टंकियां भी बांटीं।उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित गांवों के लोगों से एसएसबी के उप महानिरीक्षक ने बातचीत भी की। उन्होंने सीमा पर होने वाली घटनाओं की जानकारी एसएसबी को देने की अपील की। उन्होंने सीमांत के ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर कमांडेंट महेंद्र प्रताप, गुंजी पोस्ट के कमांडर निरीक्षक अनूप सिंह रावत सहित कई ग्रामीण और अधिकारी मौजूद रहे।
