घिंघारुतोला-जल्थाकोट मार्ग पर स्क्रबर और पुलिया बनाने के निर्देश
बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जल्थाकोट क्षेत्र का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने घिंघारुतोला-जल्थाकोट सड़क पर स्क्रबर, पुलिया बनाने के निर्देश दिए लोनिवि अधिकारियों को दिए।डीएम ने जल्थाकोट से चमड़थल के लिए स्वीकृत 8 किमी लंबी सड़क का निर्माण पूर्व के सर्वे के अनुसार करने के निर्देश दिए। कहा कि बंतोली को शीघ्र लिंक मार्ग से जोड़ा जाएगा। डीएम ने जनता की मांग पर जल्थाकोट में सीसी मार्ग, खडंजा मार्ग का प्रस्ताव बनवाने के निर्देश एसडीएम हर गिरी को दिए। ग्राम प्रधान ममता तिवारी ने घिघारुतोला-जल्थाकोट मार्ग पर पुलिया के साथ ही स्क्रबर बनाने की मांग की। डीएम ने पुलिया और स्क्रबर बनाने के लोनिवि अधिकारियों को निर्देश दिए।
