वोकल फॉर लोकल के रथ को डीएम, एसपी ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तरकाशी। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला व पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने आज श्री अन्न योजना के तत्वाधान में वोकल फॉर लोकल के रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्थानीय उत्पादकों में बाजरा,ज्वार,रागी,सांवा, कगंनी,मडूंवा,कुटकी एवं चीना से बनी पौष्टिक आहारों को बाजार में पहचान दिलाने की मुहिम शुरू की गई है ।
रेणुका स्वयं सहायता समूह के तत्वाधान में कृषक उत्थान एवम गढ़ भोज को बाजार में बढ़ावा देने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है !इस मुहीम से स्थानीय उत्पादकों को अपने उत्पादों की पहचान बनाने में मदद मिलेगी !