राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी मे रोवर्स रेंजर का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के तत्वाधान में प्राचार्य डॉ० योगेन्द्र चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में रोवर्स/रेंजर्स इकाई द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण के साथ प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात् प्रार्थना व झण्डागीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोवर्स / रेंजर्स प्रभारी सुनील कुमार व डॉ. पुष्पा रानी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। द्वितीय शैक्षणिक सत्र के दौरान रोवर्स / रेंजर्स प्रशिक्षणार्थीयों को स्काउट एवं गाइड का संक्षिप्त इतिहास, उद्देश्य, प्रार्थना व झण्डागीत, नियम, प्रतिज्ञा बी. पी. सिम्स के बारे संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर रोवर्स / रेंजर्स सह प्रभारी डॉ. ललित जोशी व डॉ. नीतू पांडे के साथ ही रोवर्स / रेंजर्स आदर्श, दर्शन, दयाकृष्णा, सिया, रश्मि, ज्योति, दीपा, उर्मिला, भावना, नेहा, दिक्षांत आदि उपस्थित रहे।
