मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना

देहरादून। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के प्रदेश प्रतिनिधि मंडल ने आज उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना कर आभार प्रकट किया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के प्रदेश प्रतिनिधि मंडल ने अतिक्रमण के खिलाफ प्रदेश में चल रहे अभियान के लिए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी। बजरंग दल के प्रदेश संयोजक द्वारा जिले के अनुसार आ रही चुनौतियों और अधिकारियों द्वारा दी जा रही गलत जानकारी के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा विश्व हिंदू परिषद प्रतिनिधिमंडल के सामने ही अधिकांश मामले का निस्तारण किया। कुछ मामलों को सहायक को नोट कराके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया की सभी प्रकार के अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे जो रोकने व बाधा डालने का प्रयास करेगा कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, प्रांत संगठन मंत्री अजय, प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद, प्रांत मंत्री विपिन पांडे, प्रांत संयोजक अनुज वालिया, सह प्रांत मंत्री धीरेंद्र, प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, मठ मंदिर प्रमुख विकास, विधि प्रमुख दीप पांडे उपस्थित रहे।