बाल विधानसभा का गठन शैलेंद्र गुसाईं को चुना मुख्यमंत्री
थराली।राजकीय उत्कृष्ट इंटर कॉलेज थराली में बच्चों की आम सभा द्वारा बाल विधानसभा का गठन किया गया इस बाबत जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह फर्शवाण ने कहा बाल विधानसभा विद्यालय के बच्चों का एक मंच है जहां वे अपने विद्यालय समाज,परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपने अधिकारों की बात खुल कर करते हैं बाल गठन से पूर्व संयोजक बालसखा क्लब प्रभारी सुशीला नेगी प्रवक्ता राजनीति विज्ञान द्वारा बच्चों की आमसभा में उन्हें वर्ग वार बैठाकर बाल विधानसभा के बारे में विस्तार से बताया उसके पश्चात बच्चों की आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से शैलेंद्र गुसाईं को मुख्यमंत्री,आयुष असवाल को उपमुख्यमंत्री, सागर बिष्ट को विधानसभा अध्यक्ष,प्रिंस कुमार को शिक्षा मंत्री,अरशद अंसारी को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री,अयंक पंत को सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री, मयंक पांडे को जल एवं कृषि मंत्री,उदय जोशी को पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री चुना गया वहीं मुख्यमंत्री द्वारा रक्षित जोशी को उप शिक्षा मंत्री, अहद सिद्धकी को उप स्वास्थ्य मंत्री, करण कुमार को उप जल कृषि मंत्री,पीयूष बिष्ट को उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री बनाया गया वही नेता प्रतिपक्ष साहिल सिंह बने इस मोके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मनोज कुमार बिजलवान ने कहा स्कूलों में सभी कार्यों को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए बच्चों की आवश्यकता महत्वपूर्ण होती है इसके अंदर अगर सभी को अपने कर्तव्य का प्रति शोध हो जाता तो सब अपने जीवन में आगे चलकर जरूर कामयाब होंगे इसी उद्देश्य से बाल विधानसभा का गठन किया जाता है वही विद्यालय के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह परमार द्वारा मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और प्रजातांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला इस अवसर पर अर्जुन सिंह रावत, रजनी जुयाल,डॉ नरेंद्र गडीया, महेश्वर पिमोली,दिनेश चंद परिहार,महावीर रावत,नरेंद्र सिंह फरस्वाण ,इरफान हुसैन, कैलाश चंदोला,आबिदा खान,गीता देवराडी,पूजा गुसाई,प्रियंका जोशी, राजेश्वरी मैठाडी, विमला रावत ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
