प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया देश का गौरव : नरेश बंसल

देहरादून। आज सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल के देहरादून स्थित आवास पर भारी संख्या मे सामाजिक व छात्र संगठन के पदाधिकारियों एवं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल और केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए नये संसद भवन बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने एक सुन्दर चित्र भेंट किया। इस अवसर सभी के साथ देश के प्रधानमंत्री को नई संसद भवन का उदघाटन के लिए धन्यवाद दिया व आभार व्यक्त किया की उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास का मूलमंत्र लेकर सरकार आगे बढ़ रही है, देश की जनता का विश्वास भाजपा व मोदी जी पर बढ़ा है, निश्चित रूप से 2024 में भाजपा विकास के दम पर 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी व केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगी।
सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने इस अवसर पर सबसे महाजनसंपर्क अभियान मे भाग लेने व आमजन तक प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा किए गए कार्यों को पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सचिन गुप्ता प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजपा, आयुष खोलिया, अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन, पार्थ जुयाल अध्यक्ष एसजीआरआर कॉलेज, प्रमोद थापा, सचिव, उत्तराखंड एम्बुलेंस एसोसिएशन, संदीप पठानी, प्रमोद थापा, मंजीत सिंह, राहुल जुयाल, ऋतिक जुयाल, अक्षत नेगी, तन्मय रावत, प्रदीप असवाल, साहिल पँवार, रोहित रावत आदि भारी संख्या मे पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे।