होमगार्ड जवान भी कर रहे श्रद्धालुओं की मदद
रुद्रप्रयाग। पुलिस के साथ ही यात्रा व्यवस्था ड्यूटियों के सम्पादन में लगे होमगार्ड जवान भी श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं।
जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सफल संचालन के लिये पुलिस सहित सहायक पुलिस बल होमगार्ड व पीआरडी जवान भी कन्धे से कन्धा मिलाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ ही इनके द्वारा केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं की मदद की जा रही है। महाराष्ट्र से अपने परिजनों के साथ आयी महिला जिनके पास 06 माह का छोटा बच्चा भी था, इनका स्वास्थ्य खराब हो गया था और ये अपने परिजनों से बिछड़ भी गयी थी। इनकी परेशानी को केदारनाथ मे तैनात होमगार्ड जवान प्रमोद ने समझा। उनके द्वारा इनके छोटे बच्चे को अपने पास लेकर इनको मन्दिर परिसर तक लाया गया। बाबा केदार के दर्शन कराने में में मदद की गयी। तदोपरान्त खोया पाया केन्द्र के माध्यम से अनाउंसमेंट कराकर अन्य परिजनों को मन्दिर प्रांगण में बुलवाकर इनको आपस में मिलवाया गया। इनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
