होमगार्ड योगेंद्र सिंह की ईमानदारी बनी मिसाल
चमोली। भगवान श्री बद्रीनाथ जी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु दीप्ति उम्र 22 वर्ष निवासी महाराष्ट्र जिसका मोबाइल फोन दर्शन करते वक्त अन्दर गर्भ गृह में खो गया था। जिसकी सूचना होमगार्ड्स 1306 योगेन्द्र सिंह को मिलने पर योगेन्द्र सिंह द्वारा बिना देर किए हुए तुरंत खोजबीन प्रारंभ की गई। कठिन परिश्रम के बाद मोबाइल खोज लिया गया। मोबाइल फोन को स्वामी दीप्ति के सुपुर्द किया मोबाइल ओपो कीमत लगभग 30000 थी। मोबाइल मिलने पर मासूम चेहरे पर खुशी लौटई। होमगार्ड्स योगेन्द्र सिंह की श्रद्धालु द्वारा इस ईमानदारी की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।
