फूलों की बारिश से हुआ सीएम का स्वागत

पिथौरागढ़। सीएम धामी मंगलवार को हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम रोड शो करते हुए क्लॉक टॉवर से टकाना रोड होते हुए केमू स्टेशन पहुंचे। जगह-जगह छलिया दल और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत हुआ।सीएम धामी देव सिंह मैदान पहुंचे। लोगों ने धामी जिंदाबाद के नारे लगाए। जनता से मिल रहे समर्थन से सीएम भी काफी गदगद दिखे। सीएम धामी जिले के विकास के लिए 12,150.897 लाख की लागत से बनने वाली 26 योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।