जॉलीग्रांट एयरपोर्ट लाये गए रेस्क्यू किए गए व्यक्ति
देहरादून। उत्तरकाशी आपदा राहत अभियान के तहत रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों को आज हर्षिल से चिनूक हेलीकॉप्टर द्वारा जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून लाया गया। एयरपोर्ट पर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उत्तराखंड पुलिस, SDRF, आर्मी, ITBP और अन्य राहत एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर लगातार जारी है।
