नेशनल गेम्स में उत्तराखंड की झोली में आया स्वर्ण पदक
ऊधमसिंह नगर: नेशनल गेम्स के अंतिम दिन उत्तराखंड की झोली में एक स्वर्ण पदक आ ही गया। काशीपुर की पायल ने एथलेटिक 35 किमी वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले ऊधम सिंह नगर को दो मेडल मिल चुके हैं। जबकि पुरुष वर्ग में चंदन ने कांस्य पदक जीता। ये राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।पायल ने एथलेटिक्स का ककहरा साईं सेंटर काशीपुर में चंदन सिंह नेगी से सीखा है। पिछले कुछ वर्षों से वह बेंगलुरु में उत्तराखंड के रहने वाले दो बार के ओलंपियन गुरमीत सिंह से कोचिंग प्राप्त कर रही हैं। वहीं 35 किलो मीटर रेस वॉक के पुरुष वर्ग में चंदन सिंह ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। वह इस बार सर्विस की टीम से खेले हैं। एथलेटिक्स कोच अनूप बिष्ट ने दोनों को बधाई दी है।उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव जेएस कलसी ने बताया कि यूएस सिंह नगर की रहने वाली पायल से पहले ही काफी उम्मीदें थीं। बीते साल सीनियर नेशनल एथलीट चैंपियनशिप के 20 किलोमीटर वॉक रेस में काशीपुर की पायल ने उत्तराखंड को
